Player FM - Internet Radio Done Right
Checked 1d ago
Добавлено три года назад
Контент предоставлен Aaj Tak Radio. Весь контент подкастов, включая эпизоды, графику и описания подкастов, загружается и предоставляется непосредственно компанией Aaj Tak Radio или ее партнером по платформе подкастов. Если вы считаете, что кто-то использует вашу работу, защищенную авторским правом, без вашего разрешения, вы можете выполнить процедуру, описанную здесь https://ru.player.fm/legal.
Player FM - приложение для подкастов
Работайте офлайн с приложением Player FM !
Работайте офлайн с приложением Player FM !
बिटकॉइन धोखाधड़ी से जुड़े ऑडियो क्लिप में किसकी आवाज़, AI टूल्स ने क्या बताया: फैक्ट चेक
Manage episode 451316967 series 3380458
Контент предоставлен Aaj Tak Radio. Весь контент подкастов, включая эпизоды, графику и описания подкастов, загружается и предоставляется непосредственно компанией Aaj Tak Radio или ее партнером по платформе подкастов. Если вы считаете, что кто-то использует вашу работу, защищенную авторским правом, без вашего разрешения, вы можете выполнить процедуру, описанную здесь https://ru.player.fm/legal.
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले पुणे के एक पूर्व आईपीएस अधिकारी रवींद्रनाथ पाटिल ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) की नेता सुप्रिया सुले और महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले पर चौंकाने वाले आरोप लगाए. उन पर 2019 के क्रिप्टोकरेंसी धोखाधड़ी मामले से बिटकॉइन की हेराफेरी करने और चुनाव प्रचार के लिए उसका इस्तेमाल करने का आरोप लगाया. बाद में भारतीय जनता पार्टी ने इसके सबूत के तौर पर कई ऑडियो क्लिप जारी की. इन ऑडियो क्लिप्स में कथित तौर पर सुप्रिया सुले, नाना पटोले, अमिताभ गुप्ता और सारथी एसोसिएट्स नामक ऑडिट फर्म के कर्मचारी गौरव मेहता शामिल हैं, क्या है इस ऑडियो रिकॉर्डिंग का सच, सुनिए फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
…
continue reading
1000 эпизодов
Manage episode 451316967 series 3380458
Контент предоставлен Aaj Tak Radio. Весь контент подкастов, включая эпизоды, графику и описания подкастов, загружается и предоставляется непосредственно компанией Aaj Tak Radio или ее партнером по платформе подкастов. Если вы считаете, что кто-то использует вашу работу, защищенную авторским правом, без вашего разрешения, вы можете выполнить процедуру, описанную здесь https://ru.player.fm/legal.
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले पुणे के एक पूर्व आईपीएस अधिकारी रवींद्रनाथ पाटिल ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) की नेता सुप्रिया सुले और महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले पर चौंकाने वाले आरोप लगाए. उन पर 2019 के क्रिप्टोकरेंसी धोखाधड़ी मामले से बिटकॉइन की हेराफेरी करने और चुनाव प्रचार के लिए उसका इस्तेमाल करने का आरोप लगाया. बाद में भारतीय जनता पार्टी ने इसके सबूत के तौर पर कई ऑडियो क्लिप जारी की. इन ऑडियो क्लिप्स में कथित तौर पर सुप्रिया सुले, नाना पटोले, अमिताभ गुप्ता और सारथी एसोसिएट्स नामक ऑडिट फर्म के कर्मचारी गौरव मेहता शामिल हैं, क्या है इस ऑडियो रिकॉर्डिंग का सच, सुनिए फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
…
continue reading
1000 эпизодов
Все серии
×सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी शेयर किया जा रहा है जिसमें कथित तौर पर रेप के एक आरोपी को भीड़ ने एक पुल पर उल्टा टांग दिया. वीडियो में भीड़ में से कई लोगों को बांग्ला भाषा में बात करते हुए सुना जा सकता है. इस वीडियो को कई लोग पश्चिम बंगाल से जोड़ते हुए भारत का बता रहे हैं. क्या है इसकी सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.…
एक महिला का शारीरिक शोषण करते डॉक्टर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें डॉक्टर किसी महिला को एक तख्त नुमा स्ट्रेचर पर लेटाता है और इन्जेक्शन लगाने के लिए उसकी साड़ी उठाने लगता है. महिला उसका हाथ हटाते हुए ऐतराज जताती है, पर डॉक्टर उसे जबरन इन्जेक्शन लगा देता है. इन्जेक्शन लगाने के बाद डॉक्टर महिला के साथ अभद्र हरकतें करता है.ये वीडियो शेयर करते हुए लोग इस डॉक्टर की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. क्या है इसकी सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.…
26 फरवरी को महाशिवरात्रि के शाही स्नान के साथ ही महाकुंभ का समापन हो गया. अब कथित तौर पर संगम के तट पर बड़ी संख्या में उमड़े कछुओं का एक वीडियो वायरल हो गया है. कई लोग ऐसा कह रहे हैं कि प्रयागराज में महाकुंभ खत्म होते ही ये कछुए नदी किनारे इकट्ठा हो गए हैं. वीडियो में एक शख्स बोल रहा है, “कुंभ मेला खत्म होने के बाद गंगा नदी के किनारे लाखों की तादाद में कछुओं की भीड़ खुलेआम घूमती हुई दिखाई दी." प्रयागराज के अलावा, कुछ लोग इस वीडियो को बिहार का बता कर भी शेयर कर रहे हैं. क्या है इसकी सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.…
एक आदमी का कॉलर पकड़ कर उसपर थप्पड़ बरसाती महिला का एक वीडियो आजकल सोशल मीडिया पर बहुत वायरल है. मार खाते हुए ये आदमी बार-बार बुर्का पहनी इस महिला से माफी मांगता है और कहता है कि वो दोबारा ये गलती नहीं दोहराएगा. वीडियो शेयर करने वाले यूजर्स की मानें तो ये घटना कानपुर के बेकनगंज की है और मार खाता शख्स हिंदू है. क्या है इसकी सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.…
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत से मैच हारने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम की खूब आलोचना हो रही है. लगातार दो मैच हारने के बाद पाकिस्तान अब टूर्नामेंट से लगभग बाहर हो चुका है. इसी बीच पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान मोहम्मद रिजवान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक कमरे में स्पोर्ट्स जर्सी पहने बैठे कुछ लोगों से कह रहे हैं कि ऐसे ताली बजाओ मानो हम चैंपियन हैं. इस वीडियो को शेयर करते हुए कुछ लोग रिजवान पर तंज कस रहे हैं और इसे भारत से मिली हार के बाद का बता रहे हैं. क्या है इसकी सच्चाई सुनिए ‘फैक्ट चेक’ पॉडकास्ट में.…
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से करारी हार मिली. इस मैच के बाद कुछ लोग एक स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की आलोचना कर रहे हैं. स्क्रीनशॉट में रेखा गुप्ता नाम के एक एक्स अकाउंट का पोस्ट है जिसमें मैच को लेकर अरविंद केजरीवाल पर तंज कसा गया है. इसमें लिखा है, “केजरीवाल जी ने जो पटाखे पाकिस्तान की जीत पर फोड़ने के लिए रखे थे वह व्यर्थ हो गए.” कुछ यूजर्स इस पोस्ट को दिल्ली की नई सीएम रेखा गुप्ता के अकाउंट का मान कर शेयर कर रहे हैं. क्या है इसकी सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.…
दिल्ली में ‘शीशमहल’ को लेकर अरविंद केजरीवाल को घेरने वाली रेखा गुप्ता ने क्या अब खुद सीएम बनने के बाद 50 लाख की लग्जरी कार खरीद ली है? सोशल मीडिया पर एक वीडियो इसी दावे के साथ खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में काले रंग की एक चमचमाती कार देखी जा सकती है जिस पर दिल्ली के नंबर ‘DL11CM0001’ की प्लेट लगी है. वीडियो को शेयर करते हुए कई सोशल मीडिया यूजर्स लिख रहे हैं कि रेखा गुप्ता ने कहा था कि वो ‘शीशमहल’ में नहीं जाएंगी, लेकिन सीएम बनते ही उन्होंने टैक्स पेयर्स के पैसे से अपने लिए 50 लाख की कार खरीद ली. क्या है इस दावे की सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.…
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक प्रयागराज महाकुंभ में अब तक 50 करोड़ से ज्यादा लोग डुबकी लगा चुके हैं. हर दिन लाखों लोग इस आयोजन का हिस्सा बनने जा रहे हैं और हर हाथ में मोबाइल है. ऐसे में कौन किसकी फोटो ले रहा है, किसका वीडियो बना रहा है, इसका हिसाब रखना आसान नहीं है. इस बीच सोशल मीडिया पर अचानक महिलाओं के नहाते हुए वीडियो और तस्वीरों की बाढ़-सी आ गई है. इनमें जानबूझकर महिलाओं के निजी अंगों पर फोकस किया गया है. ऐसे वीडियो खरीदने के लिए रेटकार्ड जारी कर दिए गए हैं. कैसे चल रहा ये गंदा खेल और इन वीडियो की असलियत क्या है, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.…
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ से जोड़कर इंस्टाग्राम पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. वीडियो में सैकड़ों लोगों की भीड़ को धक्का मुक्की करते हुए देखा जा सकता है. पास में कुछ पुलिसकर्मी भी खड़े दिख रहे हैं.वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि ये नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ का वीडियो है. साथ ही ये भी कहा गया है कि इस भगदड़ में 500 लोगों की मौत हुई है. क्या है इस वीडियो का सच सुनिए ‘फैक्ट चेक’ में.…

1 महाकुंभ में 144 साल में पहली बार बृहस्पति, शनि, सूर्य और चंद्रमा एक कतार में दिखे?: फैक्ट चेक 3:02
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में 50 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के स्नान का दावा किया जा रहा है. हाल ही में वायरल हुई एक तस्वीर को महाकुंभ से जोड़कर एक दुर्लभ खगोलीय घटना बताया जा रहा है. वायरल तस्वीर रात के वक्त की लगती है. तस्वीर में एक अर्ध चंद्रमा दिखाई दे रहा है जिसकी परछाईं किसी नदी के ऊपर नजर आ रही है और आसमान में एक साथ कई तारानुमा आकृतियाँ भी दिख रही हैं. इस तस्वीर को शेयर करते हुए कुछ लोग कह रहे हैं कि ये दृश्य महाकुंभ के दौरान प्रयागराज में देखा गया. लोग ये भी दावा कर रहे हैं कि 144 साल में पहली बार बृहस्पति, शनि, सूर्य और चंद्रमा एक पंक्ति में देखे गये हैं. क्या है इसकी सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.…
सोशल मीडिया पर एक वीडियो सैकड़ों लोग शेयर कर चुके हैं जिसमें एक महिला को रोते हुए मीडियाकर्मियों से बात करते देखा जा सकता है. महिला के रोने का कारण ठीक से समझ नहीं आता, लेकिन ऐसा लगता है कि वो बता रही हैं कि तीन दिन से उनकी लड़की गायब है. वीडियो के साथ कैप्शन लिखा है- "रोज 7-8 लड़के आते हैं और हमारे घरों के बाहर खड़े रहते हैं, वे एक लड़की को उठाते हैं और उसके साथ सामूहिक बलात्कार करते हैं. पुलिस अधिकारी ठाकुर है, वो एफआईआर दर्ज करने से इनकार कर देता है क्योंकि आरोपी उसी समुदाय से हैं. यह घटना फिल्म की नहीं बल्कि राम राज्य यूपी के प्रयागराज की है." क्या है इस मामले की सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.…
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें कथित तौर पर एक पुलिस वाला, विधायक की गाड़ी को इसलिए रोक लेता है क्योंकि उसकी गाड़ी के सारे शीशे काले होते हैं और गाड़ी में हथियार होते हैं. वीडियो में विधायक, सीनियर अफसर से भी उस पुलिस वाले के ऊपर दबाव डलवाने की कोशिश करता है लेकिन पुलिस वाला अपने सीनियर अधिकारी के दबाव में नहीं आता और विधायक की गाड़ी को नहीं जाने देता. इस वीडियो को कई लोग सच मानकर सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं. मगर इसकी हक़ीक़त क्या है, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.…
दिल्ली चुनाव में यमुना की सफाई एक बड़ा मुद्दा था जिसको लेकर पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल पर कई बार निशाना साधा गया था. लेकिन क्या दिल्ली में बीजेपी की जीत के बाद से ही यमुना आरती होनी शुरू हो गई है? सोशल मीडिया पर आरती का एक वीडियो शेयर करते हुए कई लोग यही दावा कर रहे हैं. वीडियो को सोशल प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा कि “दिल्ली वाले देखो आपके एक वोट का कमाल दिल्ली में बीजेपी सरकार आते ही कश्मीरी गेट स्थित यमुना घाट पर मां यमुना जी की आरती शुरू हो गई है. ये प्रधानमंत्री मोदीजी का ही संकल्प है, जिसे वो यमुना रिवरफ्रंट के रूप में पूर्ण करेंगे, जय मां यमुना जी”. क्या है इसकी सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.…
यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में विवादित टिप्पणी देने के बाद उनके खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है. इस बीच सोशल मीडिया पर रणवीर इलाहाबादिया का एक वीडियो वायरल है वो जिसमें वो रोते हुए बोल रहे हैं कि उन्हें पछतावा हो रहा कि उनकी वजह से पूरा काम बंद हो गया. वीडियो में आगे वो कहते हैं कि पूरी टीम को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है. इस वीडियो में वो गाली भी दे रहे हैं. वीडियो शेयर करने वाले यूजर्स का दावा है कि ये इलाहाबादिया का ताज़ा वीडियो है जो उन्होंने विवाद होने के बाद बनाया है. क्या है इसकी सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.…
'मेरी टी-शर्ट छोड़ दे, मम्मा डांटेंगी'- पिंजरे में बंद टाइगर से ये रिक्वेस्ट करते मासूम बच्चे का एक वीडियो वायरल हो रहा है. कई लोग इसे भारत के चिड़ियाघर का वाकया बता रहे हैं. सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो बनाने वाले शख्स के ख़िलाफ़ नाराजगी जताते हुए कह रहे हैं कि उसे बच्चे की मदद करने के बदले रील बनाना ज्यादा जरूरी लगा. वहीं कुछ लोग इस असंवेदनशील व्यक्ति के खिलाफ FIR की मांग कर रहे हैं. मगर क्या है इस वीडियो की असलियत, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.…
Добро пожаловать в Player FM!
Player FM сканирует Интернет в поисках высококачественных подкастов, чтобы вы могли наслаждаться ими прямо сейчас. Это лучшее приложение для подкастов, которое работает на Android, iPhone и веб-странице. Зарегистрируйтесь, чтобы синхронизировать подписки на разных устройствах.